अंडाशय से सिस्ट (पुटी) हटाने की सर्जरी |



 Add to 

  Share 

16,311 views



  Report

Description

अंडाशय से सिस्ट (पुटी) हटाने की सर्जरी | अंडाशय से सिस्ट (पुटी) हटाने की सर्जरी (सिस्टक्टोमी) क्या है? - What is Ovarian Cyst Removal (Cystectomy) Surgery in Hindi? डिम्बग्रंथि/ अंडाशय/ ओवरी का सिस्ट कई रोगों के कारण हो सकता है। इन सिस्ट्स को हटाने के लिए सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है। इस प्रक्रिया को अंडाशय से सिस्ट (पुटी) हटाने (सिस्टक्टोमी; Cystectomy) की सर्जरी कहा जाता है। यह ओपन पद्धति या लैप्रोस्कोपी (Laparoscopy) द्वारा की जा सकती है। सिस्ट एक या एक से ज़्यादा भी हो सकते हैं। क्षति के आधार पर या केवल सिस्ट हटा दिए जाते हैं या अंडाशय के कुछ भाग को भी हटा दिया जाता है। कुछ स्थितियों में सिस्ट बड़ा होता है और अंडाशय के प्रमुख भाग तक फ़ैल चुका होता है। ऐसे में, सर्जरी से पूरे अंडाशय को हटाने की आवश्यकता हो सकती है। इस सर्जरी की अवधि अंडाशय को हुए नुक्सान की मात्रा और सिस्ट पर निर्भर करती है। यह सर्जरी महिला रोगियों में ही होती है।