छाती में गांठ के लक्षण, कारण, इलाज, उपचार



 Add to 

  Share 

41,261 views



  Report

admin
1 year ago

Description

https://www.laparoscopyhospital.com/drrkmishra.htm Breast Lump In Hindi स्तन में गांठ आमतौर पर महिलाओं से जुड़ी एक समस्या है, लेकिन कुछ स्थितियों में यह पुरुषों को भी प्रभावित करती है। व्यक्ति किसी भी उम्र में ब्रेस्ट में गांठ को विकसित कर सकते हैं। वैसे तो अधिकांश स्तन में गांठ, कैंसर मुक्त होती है, लेकिन यह भविष्य में कैंसर का संकेत हो सकती है। स्तन में गांठ उत्पन्न होने का प्रमुख कारण शरीर में हार्मोन्स असंतुलन है। आमतौर पर स्तन में गांठदर्द रहित होती हैं और बिना किसी उपचार के ठीक हो जाती हैं। लेकिन कुछ स्थितियों में यह अनावश्यक रूप से वृद्धि करती हैं और दर्द का कारण भी बनती है। अतः स्तन में गांठ की स्थिति में सम्बंधित व्यक्ति को तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। स्तन में गांठ स्तन में किसी एक स्थान पर उत्पन्न सूजन, उभार, बदलाव या विरूपता है, जो अन्य स्तन भाग या ऊतक से अलग दिखाई देते हैं। स्तन में गांठ के विकसित होने के कई कारण हो सकते हैं। हालांकि अधिकांश स्तन में गांठ, कैंसर नहीं होती हैं और किसी भी प्रकार का जोखिम उत्पन्न नहीं करती हैं। स्तन में गांठ (breast lump) उतकों का एक समूह है, जो स्तन में विकसित होता है। इस आधार पर, स्तन में गांठ बड़े या छोटे हो सकते हैं और सम्बंधित व्यक्ति को कठोर या मुलायम महसूस हो सकते हैं। कुछ स्तन में गांठ दर्द का कारण बनती हैं, जबकि कुछ गांठ का पता केवल इमेजिंग टेस्ट के दौरान ही लगाया जा सकता है। कुछ लड़कियां युवावस्था से पहले की अवधि में कभी-कभी स्तन में गांठ को महसूस कर सकती हैं, जो संवेदनशील महसूस हो सकती हैं। लेकिन यह स्तन में गांठ आमतौर पर युवावस्था के दौरान स्वाभाविक रूप से दूर हो जाती हैं। यौवन के दौरान किशोरावस्था के लड़के भी स्तन में गांठ को प्राप्त कर सकते हैं। अपितु यह गांठ (lump) अस्थायी होती है और आमतौर पर कुछ महीनों में गायब हो जाती है। अतः प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्तन में बदलाव महसूस होने पर इसकी सूचना डॉक्टर को देनी चाहिए। Contact Us: World Laparoscopy Hospital Cyber City Gurugram, NCR Delhi, 122002 India +91 9811416838 [email protected] World Laparoscopy Training Institute Building No: 27 Block A Dubai Healthcare City, P.O.Box: 505242 Dubai, United Arab Emirates +97 1524833967 [email protected] World Laparoscopy Training Institute 8320 Inverness Drive, Tallahassee, Florida, 32312 United States of America +1 321 250 7653 [email protected]